Type Here to Get Search Results !

देवास के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस की बैठक में अपमानित करने के बाद की भाजपा ज्वाइन


 देवास- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजित भल्ला जी ने की भाजपा पार्टी जॉइन । कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर हुए भाजपा में शामिल । अजित भल्ला बोले - कांग्रेस में होती थी तकलीफ़ । भारतीय जनता पार्टी प्रभावशाली पार्टी । सांसद जी के आग्रह पर गुरु महाराज का काम हुआ । सांसद जी ने तत्काल प्रभाव से कार्य करवाया । कांग्रेस के साथियों को लगा बुरा । कांग्रेस संग ऐसी राजनीति करने से कोई मतलब नहीं ।

गौरतलब है कि अजित भल्ला देवास जिले के वरिष्ठ नेता रहे है व वर्तमान में श्री शीलनाथ धुनि संस्थान के अध्यक्ष भी है इस पौराणिक संस्थान के नवीनीकरण के लिए वर्तमान सांसद श्री महेंद्र सोलंकी ने देवास शहर की इस पौराणिक धरोहर को सजाने व सवांरने के लिये राशी स्वीकृत की जिसकी तारीफ श्री भल्ला ने की थी जिस पर देवास के पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर ने कांग्रेसी सांसद प्रत्याशी के लिए एक निजी होटल में रखी गयी बैठक में श्री भल्ला को काफी भला बुरा कहा था जिसकी परिणीति आज अजित भल्ला ने भाजपा में शामिल हो कर जयसिंह ठाकुर को जवाब दे दिया यहां पर यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जयसिंह ठाकुर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खास व्यक्ति हैं ।