आबकारी विभाग ने देवास वृत्त के ग्राम बरोठा में कार्यवाही कर 06 प्रकरण दर्ज किये
-----------
कार्यवाही में 140 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3500 किलो ग्राम महुआ लाहन किया बरामद
-------------
देवास 19 अप्रैल 2024/ देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग दल द्वारा वृत्त देवास (ब) में ग्राम बरोठा में कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कई चलित भट्टियां पाई गई, जिन्हें नष्ट किया गया। कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध किये गए। कार्यवाही में कुल 140 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3500 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहान को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 03 लाख 78 हजार रूपए है।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राज कुमारी मंडलोई, विजय कुचेरिया, प्रेम यादव, डी.पी. सिंह, निधी शर्मा, उमेश स्वर्णकार, कैलाश जामोद, दिनेश भार्गव, राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक राजेश जोशी, दीपक टटवाडे, नितिन सोनी, भगत सिंह परते, निकिता परमार, सनत कुमार, गोविन्द शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।