देवास शहर की ऐतिहासिक परम्परा को आज भी जीवित रख रहा है शालिनी रोड स्तिथ युवा भगतसिंह क्लब वर्षो पूर्व देवास शहर में होलिका उत्सव पर शहर के हर मोहल्लों व चौराहों पर एक से बढ़कर एक झाकियां बनाई जाती थी
इन झांकियों में सामाजिक, पारिवारिक, व अन्य गतिविधियों का चित्रण किया जाता था व इन झांकियों में एक दूसरे से बढ़कर झांकी बनाकर अपने अपने क्लब को प्रथम स्थान दिलाना मकसद होता था
होलिका पूजन के बाद शहर के सभी नागरिक अपने अपने परिजनों के साथ शहर भर की होलिका उत्सव की झांकियों को देखने जाया करते थे व इस उत्सव का आनंद उठाते थे आज शहर में सिर्फ एक ही क्लब रह गया है जो आज भी इस परम्परा को जीवित रख रहा है
युवा भगत सिंह क्लब द्वारा हर वर्ष की तरह इस साल भी होली के पर्व के अवसर पर लगाई गई आकर्षक रंगोली की प्रदर्शनी
परम्परा को जीवित रखते हुए कलाकारों द्वारा रंगोली के माध्यम से उकेरे गए शानदार चित्र
प्रदर्शनी को निहारने के लिए पहुँच रहे है,दर्शक