Type Here to Get Search Results !

आगामी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के मद्देनजर अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

 *आगामी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के मद्देनजर अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई


*

 **कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋषव* *गुप्ता  के निर्देशन तथा ज़िला आबकारी अधिकारी  श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित  के* *मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी के वर्मा के नेतृत्व में आबकारी दल ने आज दिनांक *21.03.2024* को वृत्त सोनकच्छ में मुखबिर की सूचना पर आवकारी दल ने  घेराबंदी कर  दो पहिया वाहन  मोटर साइकिल को रोककर विधिवत तलाशी लेने पर विदेशी मदिरा बीयर की 24 केन बीयर और 12 बीयर बॉटल कुल 2 पेटी मदिरा आरोपी दीपक चौरसिया पिता पवन चौरसिया उम्र 29 वर्ष निवासी पांदा द्वारा अवैध रूप से परिवहन करते हुए ज़ब्त कर क़ब्ज़े आबकारी लिया गया ।आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ,  जप्त सामग्री तथा वाहन का बाजार मूल्य लगभग 65000 रूपए है ।

             आज की कार्यवाही में  आबकारी उपनिरीक्षक निधि शर्मा एवं आबकारी आरक्षक विकास गौतम सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।