कलेक्टर श्री गुप्ता एवं एसपी श्री उपाध्याय ने जिलेवासियों को दी नये साल की बधाई एवं शुभकामनाएं
-----------
देवास 31 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने नववर्ष-2024 के अवसर पर जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। अधिकारीद्वय ने आशा व्यक्त की है, कि नया साल जिले के सभी नागरिकों के लिए प्रत्येक क्षेत्र में विकास, समृद्धि व खुशियां लेकर आएगा। उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकार गणों, अधिकारी-कर्मचारियों और सभी नागरिकों को नववर्ष की बधाई देते हुए उनकी सुख व समृद्धि की कामना की है।

