जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्टर श्री गुप्ता को बताई अपनी समस्याएं
-----------
जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
------------
देवास, 02 जनवरी 2024/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर श्री गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम श्री बिहारी सिंह सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
रोड-पुलिया के निर्माण के लिए आदेश जारी किया जाए
जनसुनवाई में ग्राम सन्नौड़ जिला देवास ने ग्राम सेमलिया से बरोठा-पटाड़ी रोड निर्माण पर पुलिया निर्माण करने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
संबल योजना अंतर्गत राशि दिलवाई जाए
जनसुनवाई में आवेदक आकाश मालवीय निवासी ग्राम मेरखेड़ी तहसील टोंकखुर्द ने संबल योजना अंतर्गत राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक छगनलाल पिता देवीलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया।आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
नवीन विद्युत कनेक्शन दिलवाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक अखिलेश पिता रमेशचंद्र निवासी संजयनगर देवास ने नवीन विद्युत कनेक्शन के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
आर्थिक सहायता दिलाई जाए
जनसुनवाई में आवेदिका पिंकी पति स्व. सत्यनारायण सोलंकी निवासी नेमावर तहसील खातेगांव हाल मुकाम बालगढ़ देवास ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
