एस.डी.एम. द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समारोहपूर्वक सम्मान किया गया
-----------
देवास 31 दिसम्बर 2023/ वर्ष 2023 मे खातेगांव उपसंभाग मे विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवानिवृत्त के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रवीण प्रजापति द्वारा समस्त कर्मचारियों को शाल-श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
वरिष्ठ नागरिक सेवा जन कल्याण संस्था अध्यक्ष श्री जे.पी.एस.तोमर की अध्यक्षता में ए.यू.बेंक खातेगांव द्वारा प्रायोजित सम्मान समारोह में एक प्राध्यापक,दो कृषि अधिकारी,सहायक यंत्री (पी.एच.ई.),कम्पाउण्डर,विधुतकर्मी,26शिक्षक एवं चतुर्थ श्रेणी सहित कुल 33 कर्मचारीयो को सम्मानित किया गया । एस.डी.एम. श्री प्रजापति द्वारा वरिष्ठ नागरिक संस्था के कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए एक.यू.बेंक को भी धन्यवाद दिया गया । प्रारंभ मे बेंक प्रबंधक श्री दिनेश जुंजारे द्वारा सभी अतिथीयो का स्वागत किया गया। वरिष्ठ नागरिक संस्था उपाध्यक्ष श्री प्रदीप काला ने बुजुर्ग का सम्मान करने की अपील करते हुए संस्था की कार्यविधि की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव श्री सतीश मित्तल ने किया।

