देवास के इतिहास में पहली बार रोचक हुआ विधानसभा चुनाव नही तो हर बार चुनाव एकतरफा ही रहा है लेकिन इस बार कांग्रेस ने भी एक नया व युवा पीढ़ी को टिकट दे कर इस चुनाव को रोचक बना दिया है
लेकिन दोनो दलों को भीतर घात करने वाले से सावधान रहना होगा नही तो ये उनका नुकसान कर सकते हैं जहाँ कांग्रेस में फूल छाप कांग्रेसी है वहीं भाजपा में पंजा छाप भाजपाई है
वैसे पूरे जिले की बात करे तो वर्तमान में 4 सीटों पर भाजपा काबिज है 1 पर कांग्रेस लेकिन इस बार कांग्रेस काफी उत्साह में है ओर पूरे जिले में जीत का दावा कर रही है वहीं भाजपा भी यही दावे कर रही है हमारा आंकलन है कि यह पुराना 4/1 का आंकड़ा बदल भी सकता है लेकिन किसी भी सूरत में दोनों दलो को पूर्ण रूप से जीत नही मिलेगी लेकिन पांचो सीट पर परिणाम चोकाने वाले आ सकते है
भाजपा ने कर ली है ‘हर घर में सेंध की तैयारी’ तो कांग्रेस के दावे है सबसे जुदा.. जानें कैसे बूथ मैनेजमेंट में जुटी है पार्टियां.. निर्वाचन आयोग सख़्ती में प्रशासन की पैनी नजर के बीच क्या ?वोटरों को लुभाने इनकी अंतिम कोशिश में बनी रणनीति होगी कामयाब..अब से मतदान तक किसी भी दल व अधिकृत प्रत्याशी पर रहेगी नज़र
प्रशासन की नाक के नीचे.. शराब व उपयुक्त सामग्री को बाटने के साथ साथ किस तरह चल रहा वोटोरो को लुभाने का प्रयास..
