Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में मतदान के लिए मतदाताओं को दिलाई जा रही है शपथ

 देवास जिले में मतदान के लिए मतदाताओं को दिलाई जा रही है शपथ



-------------


देवास 07 नवम्‍बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता संबंधी ‘’सारे काम छोड दो’’, ‘’सबसे पहले वोट दो’’, ‘’खुद भी वोट करे दूसरों को भी प्रेरित करे’’ जैसे स्‍लोगनों से भी मतदाताओ को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।