Type Here to Get Search Results !

मध्य प्रदेश की एक युवा महिला प्रत्याशी जो की दो विधानसभा से चुनाव लड़ रही है

 देवास नगरीय निकाय चुनाव में महापौर के लिए आम आदमी पार्टी से महापौर पद की उम्मीदवार रही चाना ज्ञानेश को इस बार आम आदमी पार्टी का सिंबल नही मिलने से वे परेशान नही है

वे बताती है कि कुछ पार्टी के अंदरूनी मामलों के कारण पार्टी पूरे मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन मेरा ऐसा मानना है कि देश प्रदेश की राजनीति में युवाओं को आगे आना चाहिए मैं खुद एक इंजीनियर होकर भी जनता की सेवा के लिए राजनीति के क्षेत्र में आ रही हूं क्योंकि जब तक अच्छे युवा व योग्य प्रत्याशी जनता के समक्ष नहीं जाएंगे तो जनता उन्हें चुनेगी कैसे

वह इकलौती महिला प्रत्याशी ऐसी हैं जो की संपूर्ण मध्य प्रदेश में दो सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं एक देवास विधानसभा सीट व दूसरी सीट इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 से भी अपना भाग्य आजमा रही है

दोनों ही सीटों पर क्षेत्र की जनता के लिए भ्रष्टाचार मुक्त नशा मुक्ति व प्रदूषण मुक्त माहौल क्षेत्र की जनता को देना चाहती है उच्च शिक्षा उच्च स्वास्थ्य और रोजगार युक्त अपनी विधानसभा को बनाना चाहती हैं

अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए  हमेशा 24 घंटे उपलब्ध होने का दावा कर रही है