Type Here to Get Search Results !

* आचार संहिता में देवास की आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई*

 * आचार संहिता में देवास की  आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई*




 *कन्नौद क्षेत्र में अवैध निर्माण, विक्रय ठिकानों तथा होटल ढाबो पर की कार्यवाही।

 **कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋषव* *गुप्ता के निर्देशानुसार एवं* *सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के* *मार्गदर्शन में एवं आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमार मंडलोई के नेतृत्व में*  आज दिनांक* *19.10.2023 को वृत्त कन्नौद के सतवास   में सिकलीगर मुहल्ला पुनर्वास में ड्रमो में भरा महुआ लाहन की मात्रा लगभग 3500 किलोग्राम एवम 88 लीटर हाथ भट्टी शराब तथा 110 देशी मदिरा प्लेन पाव बरामद हुई, जप्त महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया। कार्यवाई के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत 06 प्रकरण पंजीबद किए गए प्रकरणो को विवेचना में लिया गया, जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 323600 रुपए है। 

 आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक उमेश स्वर्णकार, राजकुमारी मंडलोई,निधि शर्मा,प्रेम यादव,दिनेश भार्गव , मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आरक्षक बालकृष्ण जसबाल , शंकरलाल परते, भगत परते,दीपक टटवाड़े ,  , नितिन सोनी,, नवागत आरक्षक निहाल , निकिता , वैशाली एवं नगर सैनिक अनिल ,केदार अन्य  सम्मिलित थे, इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।