Type Here to Get Search Results !

देवास जिले के 3 विधायक तीसरी बार उतर रहे हैं विधानसभा चुनाव में तीनों को टिकट दिया है भाजपा ने

 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में देवास जिला महत्वपूर्ण भूमिका में आ गया है पूरे जिले की 5 विधानसभा क्षेत्र में अभी 4 में भाजपा व 1 पर कांग्रेस काबिज है

खास बात यह है कि देवास, कन्नौद,ओर हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के तीनों विद्यायको को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है जिसमें से देवास विधायक 1 उपचुनाव व 1 चुनाव में विजयी हो कर तीसरी बार मैदान में है वही हाटपिपल्या विधायक 1 बार कांग्रेस से व 1बार उपचुनाव में विजयी हो कर तीसरी बार मैदान में है जबकि कन्नौद विधायक 2 बार मुख्य चुनाव में विजयी हो कर तीसरी बार मैदान में है

मध्यप्रदेश में मालवा निमाड़ क्षेत्र में जिस पार्टी ने झंडा फहराया उसकी सरकार बनती है इस हिसाब से मात्र देवास जिला ही ऐसा है जहाँ से 2 बार के सिटिंग विद्यायको को भाजपा ने टिकट दिया है अभी तक की जारी लिस्ट में भाजपा की सरकार बनने पर देवास जिले को 1 कैबिनेट व 1 राज्य मंत्री  बनने का लाभ मिलेगा