Type Here to Get Search Results !

दीपक जोशी पहुंचे नेमावर मां नर्मदा की पूजा कर आशीर्वाद लेने

 देवास-

पूर्व मंत्री दीपक जोशी खातेगांव से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद आज पहुँचेंगे क्षेत्र में...

नेमावर पहुँचकर माँ नर्मदा की पूजा अर्चना कर निकालेंगे सुशासन संकल्प यात्रा...

दीपक जोशी का बयान...

क्षेत्र में हो रहे अपने विरोध पर बोले-

लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार।यह अधिकार कांग्रेस में क्योंकि मैं विपक्षी पार्टी में भी रहा हूँ।

कुछ साथियों से बात हो गई है,कुछ से जाकर करूंगा।

कोई विरोध नहीं है। एकजुट होकर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

साथ ही कहा-

नर्मदा मैया ने मुझे बुलाया है। क्षेत्र में कुशासन,नेमावर कांड से देशभर में नाम बदनाम हुआ,नर्मदा मैया से अवैध रेत उत्खनन के अलावा शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार प्रमुख मुद्दे है।

आज कुशासन के खिलाफ सुशासन संकल्प यात्रा निकालने जा रहा हूँ...

पिताजी की वजह से राजनीति में मेरा परिवार पारदर्शिता के नाम से पहचाना जाता है।

जीत को लेकर कहा- शत प्रतिशत जीतेंगे।बदलाव होगा। खातेगांव में भी और मप्र में भी बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी।अधार्मिक व्यवस्था को ध्वस्त करेंगे।