मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलने पर खुश है श्रीमती अर्चना
---------
प्रदेश की बहनों के लिए चलाई जा रही है योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद
----------------
देवास, 10 सितंबर 2023/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अब मेरे जीवन में मददगार साबित हो रही है। योजना से प्राप्त राशि का उपयोग लाड़ली बहनाएं बच्चों की पढ़ाई, घर की अन्य जरूरी वस्तुएं खरीदेने में उपयोग कर रही है। योजना में राशि मिलने पर महिलाओं के चेहरें पर खुशी देखते ही बन रही है। इस योजना की राशि से महिलाएं अब अपना खुद का कार्य भी प्रारंभ कर रही है। इन्हीं महिलाओं में देवास की श्रीमती अर्चना है, जिन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है।
श्री अर्चना ने बताया कि उन्हें सिलाई का कार्य आता था, पर पैसे के अभाव में वे सिलाई मशीन नहीं ले पा रही थी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि से मैंने किस्त में सिलाई मशीन खरीदी। जिससे में आत्मनिर्भर बन गई अब सिलाई मशीन की किस्त भी जमा हो रही है तथा सिलाई मशीन से कपड़े सिलाई से आमदनी भी हो रही है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देती हूं।
