Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से मैं अपनी बेटी को नीट परीक्षा की तैयारी करवा पा रही हूं- श्रीमती शामशाद खान


मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से मैं अपनी बेटी को नीट परीक्षा की तैयारी करवा पा रही हूं- श्रीमती शामशाद खान


-------

प्रदेश की बहनों के लिए चलाई जा रही है योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद

----------------

     देवास, 10 सितंबर 2023/ देवास श्रीमती शामशाद खान ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हम जैसे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस राशि से मैं अपनी बेटी की पढ़ाई पर खर्च कर रही हूं। मेरी बेटी डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन नीट की परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग नहीं जा पा रही थी। लेकिन हमारे शिवराज भैया द्वारा हम सभी ध्यान रखा जा रहा है। यह योजना प्रारंभ तभी और मेरे खाते में जब एक हजार रुपए उसके बाद से ही मैंने सोच लिया कि इस राशि से मैं अपनी बेटी की नीट की परीक्षा की तैयारी पर खर्च करुंगी। मैं आज बहुत खुश हूं तथा हमारे भैया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को महिलाओं  को आत्मनिर्भर बनाने तथा आर्थिक तौर पर सुदृढ़ बनाने के लिए चलाई जा रही योजना के लिए धन्यवाद देती हूं।