मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देवास जिले सहित प्रदेश की 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1269 करोड़ रुपए की राशि का किया अंतरण
-------
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से देवास जिले की 2 लाख 95 हजार 582 लाड़ली बहनों को खाते में अंतरण 29 करोड़ 55 लाख से अधिक की राशि
-----------
प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनाई है लाड़ली बहना योजना- विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार
----------
जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में हुआ आयोजित
-------------
देवास 10 सितंबर 2023/ देवास जिले सहित प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख लाडली बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाडली बहना की चौथी किस्त की राशि राज्य स्तरीय कार्यक्रम ग्वालियर से अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से एक करोड़ 31 लाख लाडली बहनों के खातों में 1269 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से देवास जिले की 2 लाख 95 हजार 582 लाड़ली बहनों को खाते में अंतरण 29 करोड़ 55 लाख से अधिक की राशि का अंतरण किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, श्री राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि श्री भरत चौधरी, पार्षद श्री गणेश पटेल, श्री राज वर्मा, श्री मुकेश मोदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महिला बाल विकास अधिकारी श्री लवनीत कोरी, श्री अहिरवार, सुश्री प्रियंका जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को सुना गया।
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। साथ ही वे इस योजना से आर्थिक तौर पर सशक्त हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान एक-एक हजार रुपए की राशि खाते में अंतरित की। इसके पश्चात रक्षा बंधन के पूर्व उन्होंने बहनों के खाते में उपहार स्वरूप 250 रुपए की अंतरित की। अब वे राशि को और बढ़ा रहे हैं। अक्टूबर माह से यह राशि बढ़कर 1250 रुपए हो जाएगी। फिर धीरे-धीरे बढ़ाकर 3 हजार रुपए कर दी जाएगी।
विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने कहा कि आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाडली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की चौथी किस्त अंतरित कर रहे हैं। लाड़ली बहाना की चौथी क़िस्त डाल रहे है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में देश में नाम किया है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्राप्त राशि का उपयोग महिलाएं परिवार के लालन-पालन, बच्चों की पढ़ाई में कर रही है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से प्रदेश की महिलाएं समृद्ध हो रही है, महिलाएं समृद्ध होगी तो परिवार समृद्ध होगा और परिवार समृद्ध होगा तो प्रदेश समृद्ध होगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में श्री राजीव खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला कर योजना का लाभ प्रदेश के नागरिकों को दिया जा रहा है। स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा बच्चियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाई जा रही है। लाड़ली बहना सेना का गठन किया गया है। जो महिलाओं के हित में कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मील का पत्थर साबित होगी, इस योजना से महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी।
महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आगे बढा़ने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के माध्यम से आज मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा महिलाओं के खाते में चौथी किस्त अंतरित की है। इस राशि महिलाएं अपने बच्चों की पढ़ाई में खर्च कर रही है। प्रदेश की सभी लाड़ली बहनाएं इस योजना के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद भी दे रही है।


