Type Here to Get Search Results !

स्वास्थ्य संस्थाओ में प्रति मंगलवार और शुक्रवार आयोजित किये जा रहे ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, टीकाकरण सहित स्वास्थ्य योजनाओं का दिया जा रहा लाभ

 स्वास्थ्य संस्थाओ में प्रति मंगलवार और शुक्रवार आयोजित किये जा रहे ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, टीकाकरण सहित स्वास्थ्य योजनाओं का दिया जा रहा लाभ




-------

ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में ग्रामवासी सहभागी बने और जनहितैषी स्वास्थ्य  योजनाओं का लाभ लें-सीएमएचओ डॉ. उईके

----------

       देवास 06 सितम्बर 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि जिले में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती माताओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में प्रति मंगलवार और शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित कर जनहितैषी स्वास्थ्य और योजनाओं का लाभ हितग्राही को दिया जा रहा है।

     सीएमएचओ डॉ उईके ने बताया कि हैल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों, उपस्वास्थ्य केन्द्रों और आंगनवाडी केन्द्रों में प्रति मंगलवार और शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें नवदम्पति के विवाह पंजीयन से लेकर गर्भवस्था में टीकाकरण, जांच उपचार, हाई रिस्क प्रबंधन और स्वास्थ्य संस्था में निःशुल्क परिवहन और प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात चिकित्सकीय सेवाओं के बारे में बताया जाता है। जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के लिए, स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा हितग्राही और परिवार जनों को स्वास्थ्य शिक्षा, परामर्श और और परिवार नियोजन के बारे मे बताया जाता है। सीमित परिवार खुशियां अपार के लिए परिवार नियोजन हेतु स्थायी और अस्थायी संसाधनो के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।

     सीएमएचओ  डॉ उईके ने बताया कि ग्रामीणजन प्रति मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में सहभागी बने और शासन द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं कि जानकारी जैसे जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना, आयुष्मान कार्ड, टेली मेडिसीन वीडियोकाल के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श, 108 निःशुल्क परिवहन सेवा, युविन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण, प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त भारत अभियान, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर.बी.एस.के.), साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड अनुपुरण कार्यक्रम, गृह आधारित शिशु देखभाल (एचबीएनसी), गैर-संचारी रोग (एन.सी.डी.) कार्यक्रम, मिशन परिवार विकास कल्याण कार्यक्रम आदि जनहितैषी स्वास्थ्य  योजनाओं कि जानकारी लेकर स्वयं और परिवारजनों को इसका लाभ दिलवा सकते है।