Type Here to Get Search Results !

अच्छी खबर जिला चिकित्सालय देवास में प्रतिदिन हो रही गर्भवती महिलाओं निःशुल्क सोनोग्राफी

 अच्छी खबर

जिला चिकित्सालय देवास में प्रतिदिन हो रही गर्भवती महिलाओं निःशुल्क सोनोग्राफी 




जिला चिकित्सालय देवास में प्रतिदिन 30 से 35 गर्भवती महिलओं की हो रही निःशुल्क सोनोग्राफी ।

  देवास 06 सितम्बर 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रम योजनाओं का अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिले इसके लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन कार्य किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग 800 से 1000 व्यक्ति जांच और उपचार हेतु आते है आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाये उपलब्ध कराने अनुभवी चिकित्सक स्टॉफ द्वारा अत्याधुनिक तकनीकि युक्त मशीनों एवं उपकरणों से जांच कर मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

      सीएमएचओ डॉ. उईके ने बताया कि जिला चिकित्सालय में सोनोलॉजिस्ट की पदस्थापना नहीं होने के कारण आउटसोर्स के माध्यम से सोनोलॉजिस्ट को सोनोग्राफी करने बुलवाते थे जो कि 10 से 15 सोनोग्राफी करते थे जिस कारण ज्यादातर अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर सोनोग्राफी नहीं हो रही थी। जिससे अस्पताल में आने वाली महिलाओं को अन्य प्रायवेट सोनोग्राफी सेन्टरों से रूपये देकर सोनोग्राफी करवानी पड़ती थी। शासन स्तर और कलेक्टर श्री गुप्ता के निर्देशन में डॉ. अजरूदीन शेख को 6 माह का सोनोग्राफी का प्रशिक्षण दिलवाया गया और अब माह जून से नियमित रूप से लगभग 30 से 35 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जिला अस्पताल कर रहे। है। इनके द्वारा विगत तीन माह में 1 हजार 336 गर्भवती महिलाओ और अन्य 109 कुल-1 हजार 445 सोनोग्राफी कि गयी। अब जिला अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा दी जा रही है।