प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर श्री कपूरिया ने प्रारम्भ किया खुद का उद्योग
------------
आत्म निर्भर बनने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे है धन्यवाद
------------
देवास 14 सितम्बर 2023/ शासन की योजना का लाभ पाकर जिले के बेरोजगार युवा रोजगार तो पा रहे हैं साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। खातेगांव के रहने वाले श्री विजय कपूरिया ने भी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लिया तथा खुद का उद्योग प्रारंभ किया। आज वे दूसरों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। योजना का लाभ मिलने एवं बेकरी उत्पाद निर्माण ईकाई प्रांरभ होने से श्री विजय कपूरिया काफी प्रसन्न है। उनके द्वारा बैंक की किस्त भी नियमित चुकाई जा रही है। आत्मनिर्भर बनने पर हितग्राही श्री कपूरिया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रहे है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी श्री विजय कपूरिया को दी गई। ऑनलाइन पोर्टल पर ऋण प्रकरण तैयार कराकर मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक खातेगांव में प्रेषित किया। मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक खातेगांव से 02 लाख रूपये का ऋण लॉन्ड्री सेवा कार्य के लिए स्वीकृत किया गया। हितग्राही श्री कपूरिया द्वारा विजय ड्रायक्लीन के नाम से अजनास रोड खातेगांव में ईकाई कर रहे है तथा 01 अन्य व्यक्ति को रोजगार भी प्रदान कर रहे है। उनके द्वारा 25 हजार रूपये मासिक आय प्राप्त की जा रही है। योजना का लाभ मिलने एवं आत्मनिर्भर बनने से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे है।
