Type Here to Get Search Results !

मत्‍स्‍य विभाग द्वारा संचालित नीलक्रांति योजना का लाभ लेकर हितग्राही श्री मनीष आर्थिक रूप से हुए समृद्ध



मत्‍स्‍य विभाग द्वारा संचालित नीलक्रांति योजना का लाभ लेकर हितग्राही श्री मनीष आर्थिक रूप से हुए समृद्ध




--------------


     देवास, 14 सितम्‍बर 2023/ जिले में मत्‍स्‍य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हितग्राहियों का दिया जा रहा है। योजनाओं का लाभ लेकर नागरिक आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे है और लाभ कमा रहे है। इन्‍ही में से एक हितग्राही श्री मनीष पिता महेश गुर्जर है। जिन्‍होंने मत्‍स्‍य विभाग द्वारा संचालित नीलक्रांति योजना का लाभ लिया है। नील क्रांति योजना का लाभ लेकर उन्‍होंने स्‍वयं की भूमि पर 06 लाख 80 हजार रूपये की लागत से नवीन तालाब का निर्माण कराया। योजना में उन्‍हें 02 लाख 72 हजार रूपये की अनुदान राशि प्राप्‍त हुई। उन्‍होंने तालाब में 10 हजार मत्‍स्‍य बीज डाले थे, जिससे उन्‍हें 01 लाख 80 हजार रूपये की शुद्ध आय प्राप्‍त हुई है।


      हितग्राही श्री मनीष बताते है की वे योजनाओं का लाभ लेकर अधिक से अधिक आय प्राप्त कर रहे है। मत्‍स्‍य पालन से हुई आमदनी से परिवार के जीवन स्‍तर में सुधार होकर बच्‍चों को उच्‍च शिक्षित किया जा रहा है। मछली पालन विभाग द्वारा मार्ग दर्शन एवं स्‍थायी रोजगार के अवसर प्रदान किये गये। योजना के संचालन एवं योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्‍यवाद।