जिला अस्पताल देवास में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया मलेरिया, डेंगू से बचाव का संदेश
-------------
डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया जैसी वाहक जनित बीमारियों के नियंत्रण के लिए जागरूकता बहुत महत्वपूर्ण
------------
देवास 14 सितम्बर 2023/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ नागरिकों को समझाईश देकर जागरूक किया जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ. विष्णुलता उईके ने बताया कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और परिजनों में जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया जैसी वाहक जनित बीमारियों के नियंत्रण के लिए जागरूकता बहुत महत्वपूर्ण बिन्दु है। सभी व्यक्ति को जागरूक होने कि आवश्कता है। समय पर उपचार न मिले तो डेंगू जैसी बिमारी जानलेवा हो सकती है। इसलिए सर्तक रहने की आवश्यकता है। डेंगू बुखार के लक्षणों में तेज बुखार, शरीर पर दाने, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, कुछ गंभीर मामलों में रक्तस्राव और सदमा होता है, जो जीवन के लिए खतरा हो सकता है। किसी व्यक्ति को ये लक्षण हो तो चिकित्सक को दिखाए।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रोचक तरीकों से कलाकारों ने जागरूकता संदेश दिया। उन्होनें बताया कि अपने घरो के आस-पास, नालियों में पानी की निकासी, घर में रखे कुलर टंकी की सफाई, गैरेज या घरों में रखे टायरों में पानी खाली करें, मच्छरो से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें, जहां आवश्यकता है टेमोफास का छिड़काव करवाये। किसी भी बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता ही बचाव है। इसके बात सभी उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने साफ-सफाई रखने व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रखने की शपथ ली।

