Type Here to Get Search Results !

देवास नगर निगम क्षेत्र में बनाये गये मतदान केन्‍द्रों का कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता और एसपी श्री उपाध्‍याय ने किया निरीक्षण

 देवास नगर निगम क्षेत्र में बनाये गये मतदान केन्‍द्रों का कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता और एसपी श्री उपाध्‍याय ने किया निरीक्षण





------------


मतदान केन्‍द्रों पर रैम्‍प, पानी और अन्‍य सुविधाओं के दिये निर्देश


------------


     देवास 01 सितम्‍बर 2023/ देवास नगर निगम क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए बनाये गये मतदान केन्‍द्रों का कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता और पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्‍याय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने मतदान केन्‍द्रों पर रैम्‍प, पानी और अन्‍य सुविधाओं के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्‍त श्री रजनीस कसेरा, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थि‍त थे।


     कलेक्टर श्री गुप्ता ने शिशु विहार हाई सेकेंडरी स्कूल देवास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि डबल डोर और सिंगल डोर वाले मतदान केन्‍द्र चिन्हित कर लें। डबल डोर और सिंगल डोर वाले मतदान केन्‍द्रों की सूची बनाएं।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने हाई स्कूल नागदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैम्‍प की मरम्‍मत करवाने के निर्देश दिये। एक जगह 6 बूथ होने पर मतदान केन्‍द्र के लिए वैकल्पिक जगह चिंहित करने के निर्देश दिये।  


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय अमोना का निरीक्षण कर मतदान केंद्र पर रैंप की व्यवस्था, पीने का पानी की व्यवस्था एवं अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में निर्देश दिये।