Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए नियुक्‍त सेक्‍टर अधिकारियों/सेक्टर पुलिस अधिकारियों को मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में दिया प्रशिक्षण

 देवास जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए नियुक्‍त सेक्‍टर अधिकारियों/सेक्टर पुलिस अधिकारियों को मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में दिया प्रशिक्षण





------------


निर्वाचन में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण, सेक्‍टर अधिकारी आयोग के निर्देशो का अच्छे से पालन करें – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता


------------


सेक्टर अधिकारी और पुलिस सेक्टर अधिकारी एक साथ मतदान केन्‍द्रों का दो दिन में निरीक्षण कर लें - पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय


-----------------


     देवास 01 सितम्‍बर 2023/ जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए नियुक्‍त सेक्‍टर अधिकारियों/सेक्टर पुलिस अधिकारियों को मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में विधानसभा निर्वाचन-2023 की निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में विस्‍तार से प्रशिक्षण दिया गया।


      प्रशिक्षण में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सेक्टर अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशो का अच्छे से पालन करें। सेक्टर अधिकारियों के पास अपने सेक्‍टर के सभी मतदान केंद्रों की मतदाताओं संबंधी विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। निर्वाचन में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लें, कोई परेशानी आती है तो उसका तत्‍काल निराकरण भी सेक्टर अधिकारी को करना है।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि निर्वाचन के लिए नियुक्‍त सभी सेक्‍टर अधिकारी सौंपे गये दायित्‍वों का निर्वहन अच्छे से करे। चुनाव की प्रक्रिया पूरे जिले को एक साथ करना है। रिटर्निंग अधिकारी पहले से तैयारी करके रखें। विभागीय कार्यों के साथ-साथ  निर्वाचन का कार्य भी करें। रिटर्निंग अधिकारी मॉनिटरिंग मैकेनिज्म बनाएं। सेक्‍टर अधिकारी ईवीएम माड्यूल पढ़ लें। सेक्‍टर अधिकारी को कॉमन एरर का पता होना चाहिए। ज्‍यादातर परेशानी गलत कनेक्शन पर होती है। सेक्टर अधिकारी पुलिस सेक्टर अधिकारी के साथ मतदान केन्‍द्रों का भ्रमण करें। यह देखने की मतदान केंद्र दूर-दूर तो नहीं है।


     पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने कहा कि निर्वाचन में बहुत से कार्य करने हैं। अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ निर्वाचन कार्य भी करें। आज सेक्टर अधिकारी और पुलिस सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आगे भी और प्रशिक्षण दिए जाएंगे। सेक्टर अधिकारी और पुलिस सेक्टर अधिकारी अपने सेक्‍टर में मतदान केन्‍द्रों का दो दिन में निरीक्षण कर लें। फीडबैक रिटर्निंग अधिकारी के संज्ञान में लाएं। आपके ऊपर महत्वपूर्ण जवाबदारी है।


     सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति ने कहा कि सेक्‍टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी मिलकर मतदान केन्‍द्रों का निरीक्षण करें। देखें की मतदान केन्‍द्रों पर कोई कमी तो नहीं है। रैम्‍प बने है या नहीं, टायलेट है या नहीं। मतदान केन्‍द्र पर कोई कमी हो तो ठीक कराये।


     सेक्‍टर अधिकारियों और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्थ, वल्नरेबल मैपिंग की कार्रवाई, सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों के दायित्व, क्रिटिकल मतदान केन्‍द्रों का निर्धारण, आदर्श आचरण संहिता का अनुपालन, वेब कास्टिंग/सीसीटीवी के लिए मतदान केन्‍द्रों का चिन्‍हांकन, विगत निर्वाचन में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्‍द्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उपाय, मतदान केंद्र पर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, स्‍वीप गतिविधियों का क्रियान्वयन, राजनीतिक दलों और प्रत्याशी द्वारा किए जाने वाले निर्वाचन व्‍यय के संबंध में कार्रवाई, प्रिंट/इलेक्ट्रानिक सोशल मीडिया के संबंध में महत्वपूर्ण कार्रवाई, व्‍यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, ईव्‍हीएम प्रोटोकॉल, निर्वाचन से संबंधित नोडल अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों से समन्‍वय एवं जानकारी के आदान-प्रदान के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।


     सेक्‍टर अधिकारियों और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण डॉ समीरा नईम, डॉ एसपीएस राणा, डॉ विजय वर्मा और डॉ ममता शाक्‍य द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, नगर निगम आयुक्‍त श्री रजनीश कसेरा, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम श्री बिहारी सिंह, रिटर्निंग अधिकारी, सेक्‍टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी उपस्थि‍त थे।