Type Here to Get Search Results !

नेहरू युवा केंद्र महात्मा गांधी और शास्त्री जी पर केंद्रित भाषण प्रतियोगिता का करेगा आयोजन

 नेहरू युवा केंद्र महात्मा गांधी और शास्त्री जी पर केंद्रित भाषण प्रतियोगिता का करेगा आयोजन 


--------------

     देवास 11 सितम्बर 2023/ आजादी का अमृत महोत्सव एवं अमृत काल के दौर में युवाओं को महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पाठ से अवगत कराने हेतु नेहरू युवा केंद्र जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। प्रतियोगिता में 01 अक्टूबर 2023 को 18 से 29 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। जिला स्तर से चयनित प्रतिभागी को राज्य स्तर जबकि राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी को राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नेहरू युवा केंद्र द्वारा पूर्व में आयोजित युवा संसद अथवा भाषण प्रतियोगिता के किसी भी स्तर के विजेता युवा इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिताओं की स्क्रीनिंग हेतु प्रमोद पलाशया जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना, साइंस कॉलेज 9893966521 से सम्पर्क किया जा सकता है। विकासखंड स्तर से चयनित युवा 14 सितंबर को जिला मुख्यालय देवास पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। नेहरू युवा केंद्र के श्री अनिल कुमार जैन ने युवाओं से  विकासखंड स्तर पर अधिक से अधिक युवा स्क्रीनिंग में शामिल होने की अपील की।