बेरोजगार युवाओं के लिए
देवास में 13 सितंबर को आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार मेला
-------------
कलेक्टर श्री गुप्ता ने रोजगार मेले की तैयारियों एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
------
देवास 11 सितम्बर 2023/ शासन के निर्देशानुसार दिनांक 13 सितंबर को प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक मल्हार स्मृति मंदिर देवास में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं तथा निर्देश दिए हैं कि रोजगार मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्व कर ली जाएं तथा मेला सुचारू रूप से संपन्न हो इसका ध्यान रखा जाएं।
