Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस के अवसर पर आज 12 सितंबर को 1 से 19 वर्ष के 6 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक गोली

 देवास जिले में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस के अवसर पर आज 12 सितंबर को 1 से 19 वर्ष के 6 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक गोली 



-----------

देवास 11 सितम्बर 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता ऊईके ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस का आयोजन वर्ष में एक बार किया जाता है जिसमें समस्त शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी आश्रम शालाओं, प्रायवेट/प्रायवेट अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्र शासित शालाओं, मदरसों, स्थानीय निकाय की शालाओं, आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 अंतर्गत संचालित चाइल्ड केयर इंस्टिट्युटमें में 1-19 वर्ष के बच्चों किशोर /किशोरियों को एल्बेंडाजॉल 400 एम.जी. गोली का सेवन कराया जाता है साथ ही 20 से 49 वर्ष प्रजनन आयु वर्ग कि महिलाये को भी लक्षित समूह में रखा गया है। प्रदेश में दिनांक 12 सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस तथा 15 और 18 सितम्बर को मॉप-अप दिवस का आयोजन किया जावेगा। राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस पर जिले के 6 लाख 7 हजार बच्चों को कृमिनाशक गोली खिलाई जाएगी।

     सीएमएचओ डॉ उईके ने बताया कि 12 सिम्बर को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस पर जिला स्तर पर महाराणी चिमनाबाई हायर सेकण्डरी स्कूल मे प्रातः 11 बजे जनप्रतिनिधियों द्वारा बालिकाओं को कृमिनाशन की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया जावेगा।

    जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनिल तिवारी ने बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण, व्यक्तिगत अस्वच्छता तथा संक्रमित दूषित मिट्टी के संपर्क से संभावित होता हैं। कृमि संक्रमण से बच्चों का जहाँ एक ओर शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है वही दूसरी ओर उनमें खून की कमी व पोषण स्तर पर दुष्प्रभाव परिलक्षित होता हैं। 1 से 19 वर्षीय बच्चों का कृमिनाशन करना विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित एक साक्ष्य आधारित सकारात्मक रणनीति है। शालाओं/आंगनवाड़ी केन्द्रों में शिक्षकों तथा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की निगरानी में विभिन्न हितग्राही वर्ग को खाना खाने के बाद एल्बेंडाजॉल गोली का सेवन निम्नानुसार कराया जायेगा 1 से 2 वर्ष के बच्चो को एल्बेंडाजॉल 400 मि.ग्रा. की आधी गोली दो चम्मचों के बीच चूरा करके पीने के साफ पानी में मिलाकर खिलाये तथा 2 से 3 वर्ष में एल्बेंडाजॉल 400 मि.ग्रा. की पूरी गोली दो चम्मचों के बीच चूरा कर पीने के साफ पानी में मिलाकर खिलाये एवं 3 से 19 वर्ष एल्बेंडाजॉल 400 मि.ग्रा. की पूरी गोली चबाकर खिलाई जाने के बारे में बताया। देवास जिले मे राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस पर लगभग  6 लाख 07 हजार हैं। 1 से 19 वर्षीय बच्चों एवं लगभग 96 हजार 20 से 49 वर्ष प्रजनन आयु वर्ग कि महिलाओं का गोली खिलाई जावेगी।

सीएमएचओ डॉ. विष्णुलता ऊईके ने कहा जिले मे 12 सितम्बर को जिले मे कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन 1 से 19 वर्ष के समस्त बच्चो को एल्बेंण्डाजोल की गोली खिलाई जायेगी अभियान में शतप्रतिशत बच्चों को कृमि से मुक्ती दिलाने अभियान को सफल बनाने सभी ब्लाॅक स्तर स्वास्थ्य कार्यकताओं ,नोडल शिक्षको को पर प्रशिक्षण देकर एल्बेंडाजॉल गोली प्रदान की गयी है। सभी स्कूलो मे निर्देश दिये कि बच्चों को खाना खिलाने/नास्ता कराने के बाद शिक्षको तथा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की निगरानी में गोली खिलाई जावे। अभियान को सफल बनाने स्कूलों और आंगनवाडी केन्द्रों कि मॉनिटरिंग जिला प्रशासन ,स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा की जावेगी।