प्रधानमंत्री आवास योजना से करनावद के श्री सत्यनारायण पांचाल का बना गया पक्का मकान
------
हितग्राही प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे हैं धन्यवाद
------
देवास 18 सितम्बर 2023/ प्रधानमंत्री आवास योजना से अब हर पात्र हितग्राही के पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। प्रदेश सहित जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाये जा रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना में नगर परिषद करनावद श्री सत्यनारायण पिता श्री छगनलाल पांचाल के पक्के मकान का सपना भी पूरा हुआ है। हितग्राही श्री पांचाल कहते है कि अब हमें बारिश के मौसम में छत टपकने ओर घर में पानी घुसने का डर नहीं है। पक्का मकान बनने से अब मैं बारिश के मौसम में चैन की नींद सो सकूंगा। वे कहते हैं कि मैंने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मेरा कच्चा मकान पक्का बन जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में मैरा कच्चा मकान पक्का बन गया। इसके लिए मैं और मेरा परिवार बहुत खुश है। हम सभी गरीबों के हित की योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देते हैं।
