देवास जिला चिकित्सालय के मॉड्युल ओटी में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का उचित प्रबंधन कर करवाया जा रहा सुरक्षित प्रसव
---------
देवास जिला चिकित्सालय में पिछले 5 माह में 4 हजार 29 डिलेवरी, जिसमें 2 हजार 713 नार्मल डिलेवरी कराई गई।
.........................
जिला अस्पताल में प्रसव करवाने पर जननी सुरक्षा योजना में ग्रामीण क्षेत्र कि महिला को 1 हजार 400 रुपए और शहरी क्षेत्र को 1000 रूपये
------------
मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना में पात्र हितग्राही महिला को 12 हजार रूपयें का लाभ दिया जा रहा
......................
देवास 18 सितम्बर 2023/ जिले में शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रम योजनाओं का अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन कार्य किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने अनुभवी चिकित्सक स्टॉफ द्वारा अत्याधुनिक तकनीकी युक्त मशीनों एवं उपकरणों से जॉच कर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया जा रहा हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि शासन कि महत्वपूर्ण योजना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले कि आशा कार्यकर्ता,स्वास्थ्य कार्यक्रर्ता गर्भावस्था में शीघ्र पंजीयन करते है। गर्भवती को समय समय पर टीके लगाकर नियमित प्रसव पूर्व आवश्यक जांचें और चिकित्सकीय परामर्श और उपचार करते हुए, प्रसव के समय घर से अस्पताल तक निःशुल्क परिवहन हेतु 108 जननी एम्बुलेंस कि सुविधा से जिले के शासकीय प्रसव केन्द्रों में निःशुल्क प्रसव करवाने और जननी सुरक्षा योजना में ग्रामीण क्षेत्र कि महिला को 1 हजार 400 रूपये और शहरी क्षेत्र कि महिला को 1000 रूपये, और मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना में पात्र हितग्राही महिला को जिला अस्पताल में प्रसव कराने पर 12 हजार रूपयें का लाभ लेने कि जानकारी गर्भवती महिलाओं को नियमित दी जाती है।
सीएमएचओ डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि अब ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र आसपास के क्षेत्र से प्रसव हेतु जिला अस्पताल नियमित महिलाएं प्रसव हेतु अस्पताल आती है ग्राम धतुरिया निवासी श्रीमति आरती पति अर्जुन कि पहली डिलेवरी के लिए शनिवार को अस्पताल मे भर्ती हुई चिकित्सकीय जांच में पाया गया कि वे हाई-रिस्क में है इनका उचित प्रबंधन कर सिजर प्लान किया गया स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. साधना वर्मा, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप जयंत, नर्सिंग अधिकारी आशा हिवसे द्वारा सुरक्षित प्रसव करवाया गया। श्रीमती आरती ने वजन 3.650 किलोग्राम के शिशु को जन्म दिया मां और बच्चे दोनों स्वस्थ्य है।
सिविल सर्जन डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल देवास में अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 35 एवं माह 800 से 1000 तक गर्भवती महिलाओं के प्रसव किया जा रहा है। अप्रैल 2023 से अगस्त 2023 तक 06 माह में 4 हजार 29 डिलेवरी अस्पताल मे करवाई गई, जिसमें 2 हजार 713 नार्मल डिलेवरी और 1 हजार 316 सिजर से प्रसव करवाये गये। शासन की महत्वपूर्ण योजना में माँ ओर शिशु की पूर्ण सुरक्षा 108 एम्बुलेंस जननी द्वारा घर तक छोड़ने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा दी जा रही है।

