Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में सरकार की योजनाओं/उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए गांव-गांव पहुँच रहे हैं विकास रथ

 देवास जिले में सरकार की योजनाओं/उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए गांव-गांव पहुँच रहे हैं विकास रथ



-------------

      देवास 18 सितम्बर 2023/ शासन द्वारा देवास जिले में भ्रमण के लिए भेजे गए विकास रथ प्रतिदिन निर्धारित रूट अनुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे है। विकास रथ जिले के ग्रामों में भ्रमण कर रहे है। विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई। विकास रथ “विकास किया है, विकास करेंगे”थीम पर जिले में गांवों का भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों का एलईडी के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रहे है।

     जिले के विभिन्न ग्रामों में विकास रथ लगातार भ्रमण कर रहे है तथा एलईडी के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दे रहे है। गांवों के भ्रमण दौरान विकास रथ मध्य प्रदेश तब और अब, मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि सिंचाई स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में भी प्रदर्शित की जा रही है।