Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में मतदाता जागरूकता अभियान संबंधी गतिविधियां लगातार जारी जिले के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावको को लिखें मतदान करने के लिए अनुरोध पत्र

 देवास जिले में मतदाता जागरूकता अभियान संबंधी गतिविधियां लगातार जारी




जिले के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावको को लिखें मतदान करने के लिए अनुरोध पत्र





--------------


     देवास, 25 सितंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार जिले के शासकीय महाविद्यालयों, विद्यालयों में स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। स्‍वीप अभियान के तहत जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान करने के लिए अपने अभिभावकों को मतदान के लिए अनुरोध पत्र लिखें। मतदान  अनुरोध पत्र लिखकर  मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है तथा उन्होंने अपने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे विधानसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें। उल्लेखनीय है कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में स्वीप अभियान के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों में तथा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। साथ ही आगामी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।