Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में’’खेलो एमपी यूथ गेम्स’’ में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में बालिका वर्ग में सोनकच्छ एवं बालक वर्ग में देवास रहा विजेता

 देवास जिले में’’खेलो एमपी यूथ गेम्स’’ में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में बालिका वर्ग में सोनकच्छ एवं बालक वर्ग में देवास रहा विजेता





-----------


      देवास, 25 सितम्बर 2023/ देवास जिले में खेल प्रतिभाओं के तलाशने और तराशने के उद्देश्‍य से खेलों एमपी यूथ गेम्स 2023 के तहत श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में खो-खो खेल का आयो‍जन किया गया। खो-खो खेल के संघर्ष पूर्ण फाइनल मैच में बालिका वर्ग में सोनकच्छ ने बागली को एवं बालक वर्ग में देवास सोनकच्छ को पराजित किया।


       जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि विजेताओं को मध्यप्रदेश खो-खो संघ के पूर्व सचिव एवं खेलगुरू श्री राधेश्‍याम सोलंकी, श्री सलीम शेख,  श्री जाहिद खान, श्री राम माल्या तथा खो-खो के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री जितेन्द्र शर्मा ने ट्राफी व प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों को ‘‘स्वच्छता पर्व गांधी जयंती’’ को रेखांकित करते हुए स्वच्छता की शपथ तथा मतदान की शपथ दिलाई।


      कार्यक्रम का संचालन श्री यशवंत डागोरा ने एवं आभार युनूस खान ने माना। इस अवसर पर श्री जितेन्द्र गिल्लोरे, सुश्री जया बघेल, श्री जयंत वर्मा, श्री सुयश पासी, श्री राजेश बराना, श्री निधि राणा, श्री  अंकित टोप्पो,  श्री अजीम शेख, श्री तेजु सोलंकी उपस्थित थे।