Type Here to Get Search Results !

सिविल अस्पताल सोनकच्छ में आयुष्मान भव: अभियान अंतर्गत आयुष्मान मेला आयोजित

 सिविल अस्पताल सोनकच्छ में आयुष्मान भव: अभियान अंतर्गत आयुष्मान मेला आयोजित




-------------

     देवास 09 सितंबर 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता ऊईके ने बताया की भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एक वृहत एवं व्यापक स्वास्थ्य अभियान आरंभ किया गया है आयुष्मान भव:  ग्राम / शहर में समस्त स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना आयुष्मान भव: अभियान का मूल उद्देश्य है, आयुष्मान भवः-" ग्राम सभा" पंचायती राज और ग्राम विकास का आधार है। जिसमें जन-जन में जागरूकता बढ़ाना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई), आभा आईडी निर्माण गैर-संचारी रोगों की जांच व प्रबंधन सिकल सेल एनीमिया रोग की जांच और प्रबंधन सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं/ सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करना हैं ।

      सीएमएचओ डॉ ऊईके ने बताया कि देवास जिले में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में आयुष्मान भव: अभियान अन्तर्गत आयुष्मान  मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत सिविल अस्पताल सोनकच्छ में शनिवार  को आयुष्मान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें अमलताल मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय देवास के विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजो की निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार किया गया। मेले में अमलताज मेडिकल कॉलेज से हड्डी रोग विषेषज्ञ, नेत्र रोग, नाक कान गला रोग, स्त्री रोग, दंत रोग, चर्म रोग, मेडिसिन विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ, एवं सिविल अस्पताल सोनकच्छ के शिशु रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधिकारियों द्वारा मेले / शिविर में आये मरीजों की स्क्रीनिंग कर जांच, उपचार एवं परामर्श दिया गया। जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई), आभा आईडी निर्माण गैर-संचारी रोगों की जांच व प्रबंधन  किया गया। शिविर में कुल 382 मरीजों का परिक्षण किया गया। जिनमें 72 गर्भवती माताओं की जांच व उपचार किया गया। आशा कार्यकर्ता द्वारा ग्राम क्षेत्र से जांच हेतु चिन्हित मरीजों, गर्भवती  महिलाओं को मेले में जॉच, उपचार हेतु लाया गया।  मौसमी बिमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया से बचाव एव जागरूकता हेतु स्वास्थ्य  कार्यकर्ताओ ने परामर्श स्टॉल से जानकारी दी। शिविर में चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टॉफ, सीएचओ, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सुपरवाईजर द्वारा सेवाएं दी गई।