कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में “खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023” के संबंध में बैठक आयोजन
“खेलों इंडिया” की तर्ज पर “खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023’’ में राज्य
विजेताओं को आकर्षक ईनाम
----------
देवास 10 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में गई “खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023’’ के संबंध में बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय, खेल संघ /संस्थाओं, शिक्षा विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, जनअभियान परिषद सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने उद्देश्य से प्रारम्भ की गई “खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023’’ की शुरूआत की है। इन गेम्स के माध्यम से जिले से अच्छे खिलाड़ी निकलकर आएंगे तथ वे अपने जिले, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। इसलिए खेलो एमपी यूथ गेस्म का अच्छे संचालन हों। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कमी न आए।
पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने कहा कि खेलो एमपी यूथ गेस्म से युवाओं में खेल के प्रति और रूचि बढ़ेगी। जिससे वे अपना और अपने देश का नाम रोशन करेंगे।
बैठक में बताया गया कि जिले के सभी विकासखंडों में दिनांक 15 सितम्बर 2023 के पूर्व तथा जिला स्तरीय दिनांक 16 सितम्बर 2023 को श्रीमंत तुकोजी राव पवार स्टेडियम भोपाल चौराहा देवास (कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, कुश्ती) व कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर (एथलेटिक्स, टेबल-टेनिस, बैडमिन्टन), पुलिस लाइन मैदान (फुटबॉल) 18 वर्ष के बालक/बालिका कबड्डी /खो-खो/एथेलटिक्स/ वॉलीबॉल
/बास्केटबॉल आदि प्रचलित खेलों में संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, खेल संघ/संस्थाओं तथा युवा समन्वयक खेल और युवा कल्याण विभाग से सम्पर्क कर भाग ले सकते है। राज्य विजेताओं को 31,000 रुपए द्वितीय पुरस्कार 21,000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपए है एवं चतुर्थ को भी 11,000 रुपए राशि से पुरस्कृत किया जावेगा।
बैठक में बताया गया कि इस संबंध में कैलेण्डर अनुसार ब्लॉक/जिला देवास हेतु जिला क्रीड़ा अधिकारी भारती नैक्या (9425035115), दिनांक 11 से 15 सितम्बर 2023 (पंजीयनकर्ता युनुस खान यु. स.- 9827366592) ,सोनकच्छ दिनांक 13 व 14 सितम्बर 2023 में (जावेद पठान 9229438068), टोंकखुर्द दिनांक 13 व 14 सितम्बर 2023 ( निधि राणा 9993515362), बागली दिनांक 14 सितम्बर 2023 ( रेणु सिंह 9713553304), कन्नौद दिनांक 11 व 12 सितम्बर 2023 ( कमल सोलंकी 9926737967), खातेगांव दिनांक 11 व 12 सितम्बर 2023 ( रीमा बछानिया 9667995391), सुनिष्चित किये गये। प्रतिभागी को संबंधित ब्लॉक का निवासी हो कर वि.ख.स्पर्धा में भाग लेना अनिवार्य है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रपत्र के साथ आधार कार्ड,मूलनिवासी ,जन्म प्रमाण पत्र,बैंक पास बुक सहित भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी पंजीयन हेतु संबंधित विद्यालय,खेल संघ,संस्था,के माध्यम से अथवा स्वयं विकासखंड समन्वयक/प्रभारी से सम्पर्क कर सकते है। बैठक में विभिन्न खेल संघ/संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
