मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से मैं अपना इलाज अच्छे से करा पा रही हूं- श्रीमती मंजुलता नागेश
-------
प्रदेश की बहनों के लिए चलाई जा रही है योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद
----------------
देवास, 10 सितंबर 2023/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अब मेरे जीवन में मददगार साबित हो रही है। योजना से प्राप्त राशि का उपयोग लाड़ली बहनाएं बच्चों की पढ़ाई, घर की अन्य जरूरी वस्तुएं खरीदेने में उपयोग कर रही है। योजना में राशि मिलने पर महिलाओं के चेहरें पर खुशी देखते ही बन रही है। इन्हीं योजनाओं का लाभ मिलने पर देवास की श्रीमती मंजुलता नागेश हैं। जिन्हें लाडली बहना योजना का लाभ मिल रहा है।
हितग्राही श्रीमती नागेश ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि से मैं अपना इलाज अच्छे अस्पताल में करा पा रही हूं। वे बताती है कि पैसे की कमी के चलते वे अपना दवाई गोली समय पर नहीं ले पाती थी, लेकिन इस राशि से उन्हें बहुत मदद मिली है। इस योजना के प्रारंभ करने से मैं और मेरा परिवार बहुत खुश है तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हम हृदय से धन्यवाद देते हैं।
