स्व सहायता समूह से जुड़कर खातेगांव ब्लॉक की सुश्री शिवानी मेहरा बनी समृद्ध
-------------
समूह से जुड़ने के बाद सुश्री मेहरा कर ही है एलईडी बनाने का कार्य तथा बाजार में भी कर रही है विक्रय
------------
देवास में आयोजित आजीविका उत्पाद मेले में लगाया स्टॉल, विक्रय कर रही है एलईडी बल्ब
--------
मुझे आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान का हृदय से धन्यवाद
---------
देवास, 22 सितंबर 2023/ राज्य शासन द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इनका लाभ पाकर महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ आर्थिक तौर पर मजबूत हो रही है। शासन द्वारा महिलाओं के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से संचालित स्व सहायता समूह से महिलाओं को जोड़ा जा रहा है तथा उन्हें प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। जिले में गरीब परिवार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आत्म निर्भर बनाने तथा आजीविका के स्थाई अवसर उपलब्ध कराने में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मददगार साबित हो रहा है। आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को समूह गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है तथा उनकी आर्थिक स्थिति को उन्नत करने के सशक्त प्रयास किए जा रहे हैं।
इन्हीं महिलाओं में खातेगांव विकासखंड की रहने वाली सुश्री शिवानी मेहरा है। जिनका आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद उनके जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आए हैं। वे बताती है कि समूह से जुड़ने से पहली उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन पहले समूह से उनकी मम्मी जुड़ी उसके बाद वे भी समूह से जुड़ गई। समूह से जुड़ने के पश्चात उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। वे बताती हैं कि समूह के माध्यम से वे एलईडी बल्ब बनाती हैं तथा उनका विक्रय करके अच्छी आमदनी अर्जित कर रही है।
सुश्री शिवानी मेहरा ने बताया कि देवास के मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय आजीविका उत्पाद मेले में उन्होंने समूह के माध्यम से बनाए गए उत्पाद का स्टॉल लगाया। इस स्टॉल पर वे एलईडी बल्ब का विक्रय कर रही है। इसके माध्यम से उनकी अच्छी बिक्री हो रही है। वे बहुत खुश हैं कि अब वे आत्मनिर्भर बन गई है। वे खुश होकर कहती है कि यह सब मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा संचालित मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से संभव हुआ। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान का कोटिश धन्यवाद।
