जिला चिकित्सालय देवास में मरीजों को मिल रहा है गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ
--------------
जिला चिकित्सालय में आयुष्मान कार्डधारी मरीजों की हो रही निःशुल्क सीटी स्कैन, डायलिसीस, एक्स-रे सहित अन्य जांचे
--------------
सी-आर्म मशीन से हड्डी फ्रेक्च्र की सर्जरी सहित हर्निया, अपेन्डीक्सी, स्क्रीनग्राफ्टींग जैसी सर्जरी की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध
---------------
देवास 22 सितम्बर 2023/ जिला चिकित्सालय देवास में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ मिल रहा है। जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग एक हजार व्यक्ति जांच और उपचार के लिए आते है। आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाये उपलब्ध कराने के लिए अनुभवी चिकित्सक स्टॉफ द्वारा अत्याधुनिक तकनीकी युक्त मशीनो एवं उपकरणो से जॉच कर उपचार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को निरन्तर बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करायी जा रही है। जिला चिकित्सालय में आयुष्मान कार्डधारी मरीजों की निःशुल्क सीटी स्कैन, डायलिसिस, एक्स-रे सहित अन्य जांचे हो रही है। जिला चिकित्सालय में सी-आर्म मशीन से हड्डी फ्रेक्चर की सर्जरी सहित हर्निया, अपेन्डीक्सी, स्क्रीनग्राफ्टींग जैसी सर्जरी की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है।
सिविल सर्जन डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि अस्पताल की आईपीडी में 150 से 200 मरीजों का उपचार कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। अस्पताल में स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा जांच की जा रही है। सलाह के आधार पर प्रतिदिन लगभग 30 से 35 गर्भवती महिलाओं की नियमित सोनोग्राफी की जा रही है। एक्सीडेन्ट या किसी कारण हड्डी में फ्रेक्चर होने पर एक्स-रे की सुविधा डिजिटल एक्स-रे एंव नार्मल एक्स-रे प्रतिदिन लगभग 50 से 80 एक्स-रे किये जा रहे। अस्पताल में आयुष्मान और बीपीएल कार्ड धारी मरीजों को निःशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा और एपीएल वाले मरीजों को 933 रूपये चार्ज पर सीटी स्कैन किये जा रहे।
जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक ओटोमेटिक मशोनों द्वारा पैथोलॉजी में लगभग 110 प्रकार की निःशुल्क जांच कि सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को ब्लड कि आवश्यकता होने पर ब्लड बैंक कि सुविधा है। 40 से 50 मरीजों की प्रतिदिन निःशुल्क ई.सी.जी. की जा रही है। अस्पताल में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत सभी प्रकार के टीके नवजात शिशु और गर्भवती महलिाओं को लगायें जा रहे।
जिला चिकित्सालय देवास में प्रति बुधवार रोशनी क्लीनिक संचालित किया जाता है। जिसमें अनेक निःसन्तान दम्पति जांच एवं उपचार के लिए आते है। रोशनी क्लीनिक में स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा निःसन्तान दम्पतियों में पति-पत्नी दोनों की निःशुल्क जांच उपरांत उपचार किया जाता है। जिन दम्पत्तियों को उच्च स्तर की जांच एवं उपचार की आवश्यकता होती है, उन्हें उच्च स्तर की शासकीय स्वास्थ्य संस्था/मेडिकल कॉलेज या आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत चिंन्हित निजी अस्पताल में निःशुल्क उपचार के लिए भेजा जाता है। अनेक दम्पतियों के घर बच्चों के जन्म से परिवार में खुशियों की किलकारी गुंज उठी, उनका दाम्पत्य जीवन सार्थक हो गया। किसी भी नागरिक को अगर किसी जानवर या कुत्ते ने काट लिया तो बचाव में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने कि सुविधा है।
नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा प्रतिदिन देवास जिला अस्पताल में 10 से 12 व्यक्तियों के मोतियॉबिंद के निःशुल्क आपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किये जा रहे है। ट्रामा सेन्टर में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीनों द्वारा आपरेशन सर्जरी सुविधा अपेन्डीक्स, हर्निया, हड्डी की विभिन्न सर्जरी सुविधा उपलब्ध है। सर्व सुविधायुक्त प्रसव केन्द्र में प्रतिदिन में 30 से 35 प्रसव कराये जा रहे है। जिला चिकित्सालय में विगत 5 माह में 4000 से अधिक सुरक्षित प्रसव कराये गये है।
जिला चिकित्सालय की डायलिसिस यूनिट में अत्याधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित चिकित्सक, स्टॉफ द्वारा निरन्तर डायलिसिस किया किया जाता है। अब तक 267 मरीज लाभंवित हो चुके है और 16 हजार 294 डायलिसीस किये गये है। आयुष्मान, बीपीएल कार्डधारी मरीजों की निःशुल्क जांच, उपचार एवं डायलिसीस की जा रही है। इसके अतिरिक्त अन्य मरीजों (एपीएल) से 500 रूपये, शासकीय शुल्क लेकर जांच, उपचार एवं डायलिसीस की जा रही है।
जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात विकृति के बच्चों का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। जन्म से 18 वर्ष के बच्चों में किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या होने पर ट्रामा सेन्टर में आर.बी.एस.के अंतर्गत जिला शीघ्र हस्तक्षेप सेंटर डीईआईसी शाखा में दिखाये। जिला अस्पताल के विभिन्न सेक्शन में निजी अस्पताल से बेहतर जांच और उपचार सेवायें है। चिकित्सक विशेषज्ञो द्वारा गुणवत्तापूर्ण सेवाये प्रदान कर मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है।


