Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे को बताई अपनी समस्याएं

 देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे को बताई अपनी समस्याएं




-----------


जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश


------------


     देवास, 05 सितम्‍बर 2023/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला अधिकारी उपस्थित थे।


मुख्‍यमंत्री सम्‍मान निधि योजना का लाभ दिलाया जाये


     जनसुनवाई में रूघनाथ पिता कालु निवासी मांगरोला तहसील देवास ने मुख्‍यमंत्री सम्‍मान निधी योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे ने संबंधित विभाग को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


भूमि से कब्‍जा हटवाया जाये


     जनसुनवाई में कैलाश पिता मांगीलाल निवासी मांगलिया ने उनकी भूमि से कब्‍जा हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे ने संबंधित विभाग को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


मजदूरी राशि दिलवाई जाये


     जनसुनवाई में पीरूलाल पिता कोदाजी सहित अन्‍यों ने लघु वनोपज तेंदूपत्‍ता संग्रहण कि पारिश्रमिक मजदूरी राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे ने संबंधित विभाग को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


ये आवेदन भी हुए प्राप्त


     जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।