Type Here to Get Search Results !

सीईओ जिला पंचायत श्री प्रजापति ने ‘’मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना’’ के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 सीईओ जिला पंचायत श्री प्रजापति ने ‘’मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना’’ के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

------------

     देवास, 05 सितम्‍बर 2023/ सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति ने मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार-रथ द्वारा देवास जिले में मुख्‍यमंत्री लाडली बहना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा एवं आमजन को मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना के संबंध में जानकारी दी जायेगी। इस दौरान अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, महिला बाल विकास अधिकारी सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।