Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्राप्त राशि से मैं अपने बच्चें को कोचिंग भेज पा रही हूं- श्रीमती रानी पांचाल


मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्राप्त राशि से मैं अपने बच्चें को कोचिंग भेज पा रही हूं- श्रीमती रानी पांचाल


---------

प्रदेश की बहनों के लिए चलाई जा रही है योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद

------------

     देवास, 10 सितंबर 2023/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मेरे लिए वरदान साबित हो रही है। आर्थिक परेशानियों के चलते मैं अपने बच्चें को कोचिंग नहीं भेज पा रही थी, लेकिन इस योजना की राशि मिलने से मैंने अपने बेटे को कोचिंग पढ़ने के लिए भेज रही हूं। जिससे मेरा बेटा पढ़ाई में और आगे बढ़ सकें। उक्त बातें देवास की श्रीमती रानी पांचाल ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कही।

देवास की श्रीमती रानी पांचाल का कहना है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अब उनके जीवन में मददगार साबित हो रही है। योजना से प्राप्त राशि का उपयोग बच्चों की कोचिंग की फीस भरने में कर रही है। लाडली बहना योजना में आज चौथी किश्त मिल रही है, योजना में राशि मिलने से बहुत खुश हूं। प्रदेश की करोड़ों बहनों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान को हृदय से धन्यवाद भी दिया।

     हितग्राही ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की बेटियों एवं महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित कर रहे हैं। इन योजनाओं का लाभ पाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है तथा महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। इन्हीं योजनाओं में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना है, जिसका लाभ मुझे मिला है। इसके लिए मैं पुन: मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद देती हूं।