Type Here to Get Search Results !

मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत मानव श्रृंखला बनाकर मताधिकार का प्रयोग करने का दिया जा रहा है संदेश

 मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत मानव श्रृंखला बनाकर मताधिकार का प्रयोग करने का दिया जा रहा है संदेश






--------------

  देवास, 06 सितंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता एवं सी.ई.ओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री हिमांशु प्रजापति के निर्देशन में जिले के शासकीय विद्यालयों में स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसके तहत स्कूलों एवं कॉलेजों में मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही आगामी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये मतदाताओं से आग्रह किया गया। उक्त मानव श्रंखला का आयोजन स्वीप अभियान के तहत किया गया। जिसमें स्कूल एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे। मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नवीन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।