Type Here to Get Search Results !

मतदाता जागरूकता रैली में नारों के माध्यम से मतदाताओं को किया गया मतदान के लिए जागरूक

 जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत की जा रही है विभिन्न गतिविधियां

---------

मतदाता जागरूकता रैली में नारों के माध्यम से मतदाताओं को किया गया मतदान के लिए जागरूक



------------

  देवास, 06 सितंबर 2023/ जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वीप अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इस के तहत जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों एवं महाविद्यालयों के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है तथा मतदाताओं से आग्रह किया जा रहा है कि वे फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 11 सितंबर तक आवेदन कर सकते है तथा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें।