Type Here to Get Search Results !

जन अभियान परिषद द्वारा व्याख्यान माला का किया आयोजन

 जन अभियान परिषद द्वारा व्याख्यान माला का किया आयोजन





-----------

     देवास 11 सितम्बर 2023/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद देवास द्वारा बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू सदस्य नवांकुर संस्था अध्यक्ष एवं परामर्शदाताओं की उपस्थिति में श्री महर्षि अरविंद घोष की 151वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनके जीवन के ऊपर व्याख्यानमाला का कार्यक्रम कृष्णजी राव पवार महाविद्यालय देवास में रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कथा वाचक श्री अजय शास्त्री, सामाजिक सनातन मंच श्री संदीप तिवारी, एनजीओ प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीरज सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ताओं में श्री हुकमसिंह चौहान, सोनू सुनाने, श्री संतोष तिवारी, श्री नीलम चौहान आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं महर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महर्षि अरविंद जी के जीवन के कार्यों को समाज के बीच ले जाना समाज को अध्यात्म, धर्म के साथ जोड़ना था। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री देवेंद्र शर्मा, ब्लॉक समन्वय श्री प्रफुल्ल पाठक बागली, श्री नीरज द्विवेदी कन्नौद, श्री मानसिंह मालवीय सोनकच्छ, श्री राजेश सिसोदिया टोंकखुर्द, परामर्शदाता दिनेश उपाध्याय देवेंद्र धाकड़, आशीष सोनी आदि उपस्थित थे। संचालन केपी सिंह राजपूत द्वारा आभार ब्लॉक समन्वयक देवास श्री नीलम सोनी द्वारा माना।