Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित जिले में मांग के अनुसार मत्स्य बीज तत्काल उपलब्ध करायें मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत मृत व्यक्तियों के नाम हटाने का कार्य शीघ्र पूर्ण करें-कलेक्टर श्री गुप्ता

 कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित


जिले में मांग के अनुसार मत्स्य बीज तत्काल उपलब्ध करायें


मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत मृत व्यक्तियों के नाम हटाने का कार्य शीघ्र पूर्ण करें-कलेक्टर श्री गुप्ता



---------- 

स्वीप अभियान की गतिविधियां में लाए तेजी मतदाताओं को मतदान करने के लिए करें प्रेरित 

-----------

     देवास 11 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आज सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्हैयालाल तिलवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्सेना, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिया चंद्रावत सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

     बैठक कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के तहत निर्देश दिए कि जिले की मतदाता सूची से मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाएं। इस कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में स्वीप अभियान की गतिविधियों में तेजी लाएं और मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि एक से अधिक जो राशन दुकान संचालित करते हैं, उन्हें अलग-अलग करें तथा अलग-अलग व्यक्तियों को आवंटित करें। इसकी रिपोर्ट बनाकर कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करें।

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि छात्रावासों को राशन कॉपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक के माध्यम से उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सहकारिता बैंक में अभियान चलाकर बैंक डिपाजिट एवं वसूली का कार्य में तेजी लाएं। 

कलेक्टर श्री गुप्ता ने मत्स्य विभाग को निर्देश दिये कि जिले में मांग के अनुसार मत्स्य बीज तत्काल उपलब्ध करायें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में बोरी बंधान का कार्य करें। कोटपा अधिनियम के तहत जिले में सार्वजनिक स्थानों पर लगातार कार्यवाही करें। ‘’मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल’’ अभियान में जिले में शेष बचे स्कूलों में टीवी शीघ्र लगाये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि एसडीएम जिले में वन ग्राम से राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की कार्यवाही करें। अपने क्षेत्र में छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें। निर्माण कायों की गुणवत्ता की भी मानिटरिंग करें।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों निराकरण शीघ्र करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।