Type Here to Get Search Results !

विधानसभा क्षेत्र 171 देवास के रिटर्रिंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक आयोजित

 विधानसभा क्षेत्र 171 देवास के रिटर्रिंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक आयोजित


--------------

     देवास, 06 सितंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई। है। आज बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी देवास बिहारी सिंह ने उत्कृष्ट विद्यालय में विधानसभा क्षेत्र 171 देवास के रिटर्निंग अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी देवास, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार देवास की बैठक ली। बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में कहा गया कि आपके ऊपर विधानसभा निर्वाचन 2023 की महत्वपूर्ण जवाबदारी है। इसलिए निर्वाचन के लिए नियुक्त अधिकारियों सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन अच्छे से करें। चुनाव की प्रक्रिया अच्छे से समझ लें तथा अधिकारीगण पहले से तैयारी करके रखें। अधिकारीगण मतदान केन्द्रों का भ्रमण करें।