कलेक्टर श्री गुप्ता ने मेसर्स रेलीग्रेस पेरेन्ट्रल(इं.) प्रायवेट लिमिटेड का निरीक्षण कर पौधारोपण किया
--------------
देवास, 14 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने ग्राम दुर्गापुरा सिया देवास स्थित नवीन स्थापित इकाई मेसर्स रेलीग्रेस पेरेन्ट्रल(इं.) प्रायवेट लिमिटेड का स्थल निरीक्षण किया। इकाई परिसर में कलेक्टर श्री गुप्ता ने पौधारोपण किया। इकाई की रिक्त भूमि पर मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। कम्पनी के डायरेक्टर श्री मनोज शर्मा द्वारा इकाई के प्रोडक्ट स्लाईन बॉटल/आई.वी. फ्लूड के निर्माण गतिविधि से अवगत कराया गया। इस दौरान महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास श्री मंगल रेकवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

