Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय टोंकखुर्द में स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजन

 देवास जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय टोंकखुर्द में स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजन

----------

देवास, 13 सितंबर 2023/ जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत मतदान प्रतिशत बढाने और मतदाताओं को मतदान प्रति जागरूक करने के लिए जिले में स्वीप अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय टोंकखुर्द में स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूकता संदेश देते हुए कहा गया कि वे आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।