Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में सेल्फी पाइंट के माध्‍यम से मतदाताओं के मतदान के लिए किया जा रहा है जागरूक

 देवास जिले में सेल्फी पाइंट के माध्‍यम से मतदाताओं के मतदान के लिए किया जा रहा है जागरूक




--------------


देवास, 13 सितंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार में जिले के शासकीय महाविद्यालयों, विद्यालयों में स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। स्‍वीप अभियान के तहत जिले के महाविद्यालयों एवं अन्य स्थानों पर सेल्फी पाइंट बनाए गए हैं। मतदाताओं, विद्यार्थियों एवं प्रोफेसरों द्वारा सेल्फी पाइंट पर सेल्फी लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं एवं प्रोफेसरों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। साथ ही आगामी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।