देवास जिले में कलेक्टर कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर ईवीएम और वीवीपेट मशीन का प्रदर्शन कर नागरिकों को दी जा रही जानकारी
-----------
देवास, 13 सितंबर 2023/ देवास जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन एवं सी.ई.ओ जिला पंचायत व नोडल अधिकारी स्वीप श्री हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में कलेक्टर कार्यालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ईवीएम व वीवीपेट मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है तथा नागरिकों को ईवीएम की प्रक्रिया समझाई जा रही है व उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान मतदाताओं ने बेझिझक मॉकपोल कर मशीन से मतदान करने का तरीका सीखा। मॉकपोल के दौरान उपस्थित मतदाताओं को वीवीपेट की पर्ची दिखाते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा मतदान की प्रक्रिया, मतदान का महत्व आदि विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराया गया।

