Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में आयुष विभाग का अमला बाँट रहा रोग प्रतिरोधी औषधियाँ ग्रामीणों को सीखा रहे बीमारियों से बचने के गुर

 देवास जिले में  आयुष विभाग का अमला बाँट रहा रोग प्रतिरोधी औषधियाँ


ग्रामीणों को सीखा रहे बीमारियों से बचने के गुर






          देवास, 02 सितंबर 2023/ जिले में  आयुष विभाग का अमला रोग प्रतिरोधी औषधियाँ बाँट रहा है। इसी कड़ी में  खातेगाँव ब्लॉक के दीपगाँव में े आयुष विभाग के अधिकारी- कर्मचारी घर-घर पहुँच कर रोग प्रतिरोधी औषधियों का वितरण कर रहे हैं। स्थानीय जलस्रोतों के पानी की भी जाँच की जा रही है। आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आयुर्वेदिक औषधि सितोपलादि, सुदर्शन चूर्ण, अमृतारिष्ट, संशमन वटी आदि, होम्योपैथी दवा यूपीटोरियम पर्फ़ 200 तथा आयुष रक्षा किट का वितरण कर रहे हैं। गाँव के विभिन्न जल स्रोतों की जाँच भी की जा रही है। आयुष विभाग ने अब तक दर्ज़न भर से ज़्यादा पानी के सैम्पल लिए हैं। 

        डॉक्टर्स ग्रामीणों को बीमारियों से बचने तथा साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल के गुर भी सीखा रहे हैं। आयुष विभाग के डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल स्टॉफ ने दीपगाँव में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया है, जिसमें 50 से ज़्यादा मरीज़ो का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयाँ प्रदान की हैं। सतवास की आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ सुनीता नितनवरे ने बताया कि शिविर में ज़्यादातर मौसमी बीमारियों के मरीज आए हैं। कहीं किसी को गम्भीर बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं।