Type Here to Get Search Results !

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा हिन्दी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता एवं जागरूकता शिविर किया गया आयोजन

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा हिन्दी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता एवं जागरूकता शिविर किया गया आयोजन




-------------


     देवास, 14 सितम्‍बर 2023/ मध्‍य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में हिंदी दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा स्कॉलर्स एकेडमी सिविल लाईन देवास में निबंध प्रतियोगिता एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने हिंदी भाषा की उत्पत्ति, उसका इतिहास, और हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार लिखे। प्रतियोगिता के उपरांत कक्षा चैथी के छात्रों ने ’आओ बच्चो तुम्हे दिखाएँ झाँकी हिंदुस्तान की’ गीत प्रस्तुत किया।


     प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 9वीं के छात्र विनायक लोवंशी, द्वितीय स्थान कक्षा 10वीं की छात्रा दृष्टि कुमावत तथा तृतीय स्थान कक्षा 9वीं की छात्रा जान्ह्वी सहारिया ने प्राप्त किया। शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल ने विधिक सेवा योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं अल्प समय में त्वरित निबंध लिखने पर बच्चों की प्रशंसा की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के श्री ए.आर. अंसारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में श्री रॉबिन दयाल एवं श्री ए.आर. अंसारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया।


     कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक श्रीमती सपना पटेल, श्रीमती प्रियंका शर्मा, श्रीमती अनुराधा देवांगन, सुश्री अमीषा राठौर, श्री राजुल श्रीवास्तव एवं निहारिका उपस्थित थे। आभार संस्था संचालिका श्रीमती ज्योति देशमुख ने माना।